patni se marpit

महिला ने पति पर लगाया मारपीट व गाली गलौच का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर पुलिस को पति के खिलाफ तहरीर सौंपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बनभूलपुरा थाने में इंदिरानगर निवासी महिला ने तहरीर सौंप बताया कि उसकी शादी तीन माह पूर्व इंद्रा नगर में रहने वाले मोहम्मद वाहिद से हुई थी। शादी के बाद से ही वाहिद उसके साथ मार पीट गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देता था। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया दो वाहिद ने महिला को आवेश में आकर तीन तलाक दे डाला। जब महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो उसके पति ने उससे माफी मांग कर आगे से किसी भी तरह की हरकत करने की बात कही लेकिन वाहिद ने कुछ दिन के बाद फिर से मारपीट गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दी। जिससे महिला काफी भयभीत है। महिला को अपनी जान माल का खतरा बना है महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है पुलिस में आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   नवरात्र पर सख्त आदेशः 19 से 27 मार्च तक ‘मीट-मांस पूरी तरह बैन’, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440