112 नंबर में दी युवक ने जाम की झूठी सूचना, पूछने पर पुलिस कर्मी को लगा धमकाने

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस कर्मी को जाम की झूठी सूचना और सिपाही द्वारा जानकारी लेने पर उसके साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस कर्मी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। भोटियापड़ाव चौकी में तैनात कां. धर्मेंद्र मर्ताेलिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसे 112 नंबर पर सूचना मिली थी कि गौरव सनवाल नामक युवक ने डिग्री कालेज के पास जाम लगने की सूचना दी है जब गौरव को उसके मोबाइल पर फोन कर जानकारी लेनी चाही तो वह अभद्रता पर उतर आया और चौकी स्टाफ के लिए गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि गौरव ने पुलिस कर्मी को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पुलिस कर्मी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   स्कूलों की मनमानी पर बड़ा वार! हल्द्वानी के इन 46 स्कूलों को नोटिस-महंगी किताबों के खेल का भंडाफोड़

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440