समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। खाने में चावल अधिकतर लोगों की पसंद होते हैं और इन्हें बनाना भी बहुत आसान होता है क्या आप जानते हैं कि चावल का पानी या मांड सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। इसे अगर रोजाना की डाइट में शामिल कर लिया जाए तो यह कई तरह की बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है…
गेंहू के साथ साथ चावल भी भारत का मुख्य खाद्य पदार्थ है। आमतौर पर लोग कुकर में चावल पकाने की अपेक्षा चावल को उबाल कर पानी निकाल कर खाना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसे में लोग बहुत बड़ी गलती करते हैं और उबले पानी यानी मांड के रूप में चावल के सभी पौष्टिक तत्वों को फेंक देते हैं।
तुरंत दे एनर्जी
यह आपके शरीर के लिए ऊर्जा का बेहतरीन स्त्रोत है जो कार्बाेहइड्रेट से भरपूर है। सुबह के समय इस पानी को पीना एनर्जी बूस्ट करने के बढ़िया तरीका है। आप गरम गरम चावल के पानी में घी और नमक डालकर पी सकते हैं यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए बहुत अच्छा है।
कब्ज से राहत
चावल का पानी फाइबर से भरपूर होता है और आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह आपके पाचन तंत्र को बेहतर कर पाचन क्रिया सुधारता है साथ ही अच्छे जीवाणुओं को सक्रिय करता है, जिससे आपको कब्ज की समस्या नहीं होती।
डायरिया से करे बचाव
बच्चे हों या फिर बड़े, दोनों के लिए डायरिया जैसी समस्या के लिए चावल का पानी बेहद फायदेमंद है। समस्या की शुरुआत में ही चावल के पानी का सेवन करना आपको इसके गंभीर परिणामों से बचा सकता है।
बुखार में फायदेमंद
वायरल इंफेक्शन या बुखार होने पर अगर आप चावल के पानी का सेवन करते हैं, तो शरीर में पानी की कमी नहीं होगी, साथ ही आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी मिलते रहेंगे जो आपको जल्दी ठीक करने में मदद करेंगे।
हाई ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
चावल का पानी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। चावल सोडियम में कम होने के कारण हाई ब्लड प्रेशर और हाईपरटेंशन से पीड़ित लोगों के लिए सबसे अच्छे आहार में से एक माना जाता है।
डिहाइड्रेशन से बचाए
शरीर में पानी की कमी होना डिहाइड्रेशन के रूप में सामने आता है. खास तौर से गर्मियों में यह समस्या अधिक होती है। चावल का पानी आपके शरीर में पानी की कमी होने से बचाता है।
त्वचा को चमकदार बनाए
त्वचा की चमक बढ़ने के लिए चावल के पानी का उपयोग किया जा सकता है। चावल के पानी से आप चमकदार त्वचा पा सकते हैं। इसके लिए आप कॉटन को चावल के पानी में डुबाकर इसे चेहरे पर लगाकर चमकीली त्वचा प्राप्त कर सकते हैं।
दरअसल उबले हुए चावल का पानी यानी मांड बहुत ही फायदमेंद पदार्थ है। यह सेहत के लिए बहुत लाभदायक है और कई गंभीर बीमारियों से बचाव करता है। यह सेहत के साथ साथ सुंदरता को भी निखारता है और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
आइए जानते हैं कि चावल के मांड के क्या फायदे हैं
-चावल के मांड में शारीरिक ऊर्जा को बूस्ट करने यानी बढ़ाने का माद्दा है। मांड में विटामिन बी, सी और ई की प्रचुरता है और ये सभी विटामिन शरीर की थकान को दूर कर शरीर को चुस्त दुरुस्त बनाने में मदद करते हैं।
-मौसम के अनुसार होने वाले वायरल बुखार में चावल का मांड दवा की तरह काम करता है। अगर वायरल हो गया है तो चावल का गर्मागर्म मांड नमक डालकर पिलाने से फायदा पहुंचता है। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है और बुखार के चलते कमजोर हुई प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इससे बुखार जल्द खत्म होता है और शरीर को पोषण मिलता है।
-चावल का मांड पीने से शरीर में खून का संचार बेहतर तरीके से होता है। इतना ही नहीं यह शरीर के तापमान को भी संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाता है। जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती हैं, उन्हें नमक डालकर चावल का मांड पिलाने से ये समस्या खत्म हो जाती है।
- चावल के मांड से से पाचन क्रिया बढ़िया रहती है और पेट की अपच भी खत्म हो जाती है। चावल के मांड में फाइबर की प्रचुरता रहती है और इसी वजह से इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर रहता है। गांव देहात में आज भी बड़ों और बच्चों को दस्त होने पर चावल का मांड पिलाया जाता है जिससे दस्त ठीक हो जाते हैं।
- चावल के मांड का सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की आशंका घट जाती है।
- अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं और झड़ रहे हैं। इनकी चमक कम हो रही है तो बाल धोने के बाद चावल के मांड का लेप प्रयोग करें। इससे बाल मजबूत होंगे औऱ इनमें चमक आएगी। तो इनकी जड़ों में चावल के मांड का लेप करना चाहिए।
- त्वचा अगर सूरज की अल्ट्रावायरट किरणों को सहन नहीं कर पाती और त्वचा पर इंफेक्शन हो रहा है तो चावल के मांड को चेहरे पर लगाइए। दरअसल चावल के मांड में अल्ट्रा वायलट किरणों का प्रभाव कम करने वाला ओरिजेनॉल तत्व पाया जाता है



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



