उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया इन जिले में येलो अलर्ट

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather: समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भारी से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र में जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, चंपावत, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश हो सकती है।

आने वाले दिनों में भी पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने लोगों से संवेदनशील इलाकों में दिन और रात के समय सतर्कता बरतने की अपील की है। कहा गया है कि बारिश के दौरान बेहद जरूरी न हो तो पर्वतीय इलाकों में यात्रा करने से बचें।

उधर रविवार को चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग की तुंगनाथ घाटी में लगभग 6 घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई जिसके चलते आकाश कामिनी नदी उफान पर आ गई जिससे कुंड, उखीमठ, चोपता, गोपेश्वर हाईवे जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर 16 अक्टूबर को होगा चुनाव, 25 नवंबर को खत्म हो रहा नरेश बंसल का कार्यकाल

नदी के तेज बहाव से सैकड़ों नाली भूमि भी तबाह हो गई। फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश के चलते रविवार को छिनका में मलबा आने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गय। हाईवे बंद होने से दोनों और लगभग 400 श्रद्धालु और स्थानीय लोग फंस गये। देर शाम तक भी हाईवे नहीं खोला जा सका।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 सितम्बर 2026, मंगलवारपार्श्व परिवर्तनी एकादशी आज, स्मार्त और वैष्णव दोनों के लिए व्रत; जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

बदरीनाथ हाईवे बार-बार बंद होने से धाम की यात्रा भी पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। बेहद कम संख्या में ही धाम में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे पर ओपन टनल के पास और नेताला में मलबा आने से यातायात लगभग 7 घंटे तक बाधित रहा। कई सवारी वाहनों को लंबा चक्कर काटकर बड़ेथी, मनेरा बाईपास से आवागमन करना पड़ा। उधर यमुनोत्री हाइवे पर भी ओजरी डाबरकोट में लगभग 4 घंटे आवाजही बाधित रही।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440