पड़ौसियों में हुई मारपीट, दोनों ने दी पुलिस को तहरीर

खबर शेयर करें

There was a fight between the neighbors, both gave a complaint to the police

समाचार सच, हल्द्वानी। मामूली बात पर दो पड़ोसियों में मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंप पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में प्रदीप कुमार वर्मा पुत्र राजा राम वर्मा निवासी शंकुल सदन, डहरिया ने कहा है कि उसका पुत्र डॉ व्योम वर्मा बीती शाम ड्यूटी से घर आ रहा था कि तभी पड़ोस में रहने वाला मौहम्मद जमा पुत्र स्व. अब्दुल सत्तार व उसके तीन साथियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। इस बीच आरोपी उसके घर में घुस आये और मारपीट करने लगे। जिसमें उसके पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं मामले में दूसरी तहरीर मो. जमा की ओर से सौंपी गई है। कहा गया है कि प्रदीप वर्मा व उसका पुत्र आवारा कुत्तों को दौड़ा रहे थे। तभी एक कुत्ते ने उसके पुत्र को काट लिया। इसकी शिकायत करने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440