ऑटो हटाने के लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रास्ते में खड़े ऑटो को हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई व दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में तहरीर सौंप कार्रवाई की लगाई है। पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़िता बीना देवी पत्नी किशोरी लाल व रुपा देवी पत्नी राममनोहर जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा कुमाऊं कॉलोनी ने कहा है कि बीते दिवस पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र, रविन्द्र, देवेंद्र, विशाल आर्या से जब रास्ते में खड़े ऑटो को हटाने की बात कही तो वह गाली गलौज पर उतारू हो गये। जिसपर उनके विरोध करने पर मारपीट प्रारम्भ कर दी। इस बीच आरोपियों की पत्नियां रेखा देवी, पुष्पा देवी, मेघा, जानकी देवी भी वहां आ पहुंची और वह भी बुरी तरह से मारपीट करने लगी, मारपीट की घटना देख आस-पास के लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। जबकि मामले में दूसरी तहरीर रेखा देवी पत्नी नरेंद्र कुमार की ओर से सौंपी गई है। उनका कहना है कि बीना व रूपा देवी ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही बीच बचाव को आई उसकी पुत्री के साथ भी किशोरी लाल ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440