रामनगर के जंगल में दस ज्यादा बंदरों के शव मिलने से मचा हड़कंप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में रोष

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर/नैनीताल। जनपद नैनीताल के रामनगर के जंगल किनारे दस ज्यादा बंदों के शव मिलने वन विभाग के अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। बंदरों को किसने मारा, अभी इसका पता नहीं चला है, फिलहाल वन कर्मियों ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। सूचना मिलने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है। इधर वन विभाग की टीम इस मामले में आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज में आज दोपहर के समय कुछ ग्रामीण लकड़ी लेने जंगल जा रहे थे। रास्तें में रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर बाल सुंदरी मंदिर के पास काफी संख्या में मरे हुए बंदर दिखाई दिए। आनन-फानन में उन्होंने कोसी रेंज के वन अधिकारियों घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग अधिकारी व कर्मी मौके पर पहुंचे और बंदरों के शवों को कब्जे लिया और पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। वन विभाग द्वारा आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बंदरों को खाने की वस्तु में विषैला पदार्थ मिलाकर उन्हें मौत के घाट उतारा होगा। इधर वन आरक्षी वीरेंद्र प्रसाद पांडे का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   5 साल पूरे… अब रिकॉर्ड की बारी! 9 जुलाई को इतिहास रचेंगे सीएम धामी

उधर सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बंदरों की मौत पर गहरा रोष व्याप्त है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा हुआ मामला है। इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन से घटना का शीघ्र खुलासा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440