समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वास्तु का महत्व हमारे जीवन में हमेशा से रहा है। हर घर में वास्तु होता है और अगर वास्तु सही ना हो तो वह घर नर्क बन जाता है। वास्तु दोष होने से ना सिर्फ आपके स्वास्थ्य बल्कि पारिवारिक और आर्थिक स्थिति भी खराब हो जाती है। यह बहुत कम लोग जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में ऐसे कुछ खास उपाय और नियम हैं जिन्हें आप अपनाकर एक सफल जीवन आसानी से जी सकते हैं।
वास्तु शास्त्र में बताए गए आसान से वह 5 नियम, जिन्हें अपनाकर आप कई तरह की परेशानियों से छुटकारा आसानी से पा सकते हैं। याद रखें कि वास्तु के नियमों का पालन करने से आपकी धन संबंधी सारी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
- जैसा कि हम जानते हैं कि तिजोरी या फिर आलमारी में कीमती सामान और पैसों को रखा जाता है। वहीं, वास्तु नियम के अनुसार तिजोरी के पास कभी भी झाड़ू या फिर गंदा सामान भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। बता दें कि झाडू को राहु का प्रतीक माना जाता है, जो धन की हानि करवाता है।
- वहीं घर पर सकारात्मक ऊर्जा अगर आप बनाए रखना चाहते हो तो इसके लिए कम से कम हफ्ते में एक दिन जरूर पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाएं। याद रखें कि ऐसा करने से घर पर खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का वास हमेशा ही बना रहता है।
- इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि घर में पूजा स्थल का स्थान गलती से भी कभी शयनकक्ष में ना बनवाएं। ऐसी मान्यता है कि पूजा घर शयनकक्ष में होने हमेशा आप कलह और आर्थिक परेशानियों से घिरे रहेंगे।
- घर के ईशान कोण जिसे पूर्व-उत्तर की दिशा भी कहते हैं, वहां पर किसी पात्र में नमक भरकर रख दें। याद रहें कि ऐसा करने से आपके घर से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।
- एक और बात का हमेशा ध्यान रखें कि अपने घर के बाथरुम के दरवाजों को कभी भी खुला नहीं छोड़ें। याद रखें कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का खतरा हमेशा बना रहता है।
यह खास 5 नियम आप अगर अपनाएंगे तो अपने घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जाएं नहीं पाएंगे और साथ ही आर्थिक स्थिति भी आपकी हमेशा अच्छी रहेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












