सपनों में दिखने लगे ये चीजें तो देती है अशुभ संकेत

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सपनों और नींद का एक-दूसरे से काफी गहरा और पुराना रिश्ता है। नींद में चूर होते ही इंसान अपने असली व्यक्तित्व को छोड़कर काल्पनिक दुनिया में खो जाता है। जिसे स्वप्न लोक कहते हैं।
आपको नींद के दौरान किस तरह का स्वप्न आ जाए इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन यह सपना आपको आने वाले भविष्य के लिए सूचित जरूर कर देता है।
अपने आप को ऐसा करते देखें तब – अगर सपने में आप खुद को तेल, दूध, दही, घी आदि से मालिश करते हुए देख लेते हैं तो आप समझ जाए कि बहुत जल्द ही आपको कोई भयंकर रोग होने की शिकायत होने की पूरी – पूरी संभावना है। अगर आपको इस तरह को कोई सपना आता है तो आप तुरंत डॉक्टर से जरूर एक बार जांच करा लें।
सपने में ऐसा देखने पर भी गंभीर बीमारी होती है – सपने में अगर कोई इंसान लाल चंदन लगाए दिखाई दे या फिर कोई स्नान करने वाली महिला का आलिंगन करते हुए दिखे या फिर कोई हंसते – गाते देखे तब भी वह इंसान गंभीर बीमारियों के शिकंजे में आ सकता है। इसके अलावा यदि किसी भयानक आकृति वाले इंसान को आप सपने में देख लेते हें तो आप बीमार पड़ सकते हैं।
सपने में ऐसी स्त्री देखना – सपने में अगर आप किसी महिला को काले कपड़े पहने हुए देख ले या फिर किसी पुरूष से संबंध बनाते हुए देख लें तो आप जरूर सावधान हो जाएं। क्योंकि यह एक अशुभ संकेत हैं।
खतरनाक होता है ऐसा सपना – सपने में अगर आपको किसी के नाखून या बाल गिरते हुए नजर आए तो ऐसा कुछ भी होना आने वाले बुरे वक्त को दर्शाता है। वहीं सपने में पानी या जलाशय देखना भी शुभ नहीं माना जाता है।

यह भी पढ़ें -   15 जनवरी 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440