मुखानी थाना क्षेत्र में बंद घर में चोरों ने लगाई सेंध, नगदी व कीमती जेवरात उड़ाये

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर में सेंध लगाकर वहां से हजारों की नगदी समेत चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में बाराही कॉलोनी, पीलीकोठी निवासी स्वाती बोहरा ने कहा है कि वह कुछ दिन पूर्व अपने मायके गई हुई थी। इस बीच उसे पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसके मकान में चोरी हो गई है। इस पर वह मायके से तुरंत वापस लौटी और देखा कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। साथ ही चोरों ने घर का पिछला दरवाजा तोड़ा हुआ है। साथ ही घर में रखी दस हजार की नगदी और करीब 50 हजार के चांदी के आभूषण गायब मिले। इस पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   01 मार्च 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440