शादी में शामिल होने गये एलआईसी कर्मचारी के घर में चोरों ने लगाई सेंघ, लाखों के जेवरात चोरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों ने बंद घर के ताले तोड़ दिये। चोर घर से लाखों के जेवरात ले उड़े हैं। घटना का पता गृहस्वामी के वापस लौटने पर चला। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। तहरीर पर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस चोरों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। कठघरिया की एलआईसी कॉलोनी में रहने वाले विरेंद्र कुमार एलआईसी में कार्यरत हैं। वह बीती 2 फरवरी को परिवार के साथ नैनीताल के नारायण नगर में रहने वाली अपनी भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने गये थे। इस बीच चोरों ने उनके बंद घर को निशाना बना लिया। जब वह बीती देर शाम वापस लौटे तो चौनल गेट का ताला टूटा देख उनके पैरोंतले जमीन खिसक गई। अंदर जाने पर पता चला कि घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए हैं। साथ ही कमरों में रखी अलमारी से सोने के बूंदे, दो अंगूठी, बालियां, मंगलसूत्र, धगूले व चांदी की चेन गायब थी। इस पर उन्होंने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। इस पर मुखानी एसओ सुशील कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गये और घटनास्थल का जायजा लिया। विरेंद्र ने पुलिस को बताया कि चोर करीब 6 तोले के सोने के आभूषण ले उड़े हैं। जिसकी कीमत तीन लाख के आस-पास बताई जा रही है। गृहस्वामी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ सुशील कुमार का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। इसके लिए घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने शक के आधार पर कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। जिनसे पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर चोरी की इस घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शराब के नशे में रिश्तों का कत्ल! भतीजे ने लोहे की रॉड से चाचा-चाची को मार डाला, बहू पर भी किया जानलेवा हमला
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440