घर के बाहर से चोरों ने किया मोटर साइकिल पर हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में चोरों का आतंक दिन व दिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। कभी चोर घर के बाहर खड़े ट्रक से बैटरा चोरी कर लेते हैं तो कभी घर के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पुलिस के पास आया जिसमें पीड़ित ने घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल चोरी होने की तहरीर पुलिस को सौंपते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्राम पीपल पोखरा नंबर दो, फतेहपुर निवासी नारायण दत्त पांडे द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसके घर के बाहर खड़ी बाइक संख्या यूए04बी-9267 में अज्ञात चोरों ने बीती 15 जुलाई को हाथ साफ कर दिया। उसने पुलिस से बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट; ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440