मुखानी थाना क्षेत्र में चोरों ने एक और बंद घर को बनाया निशाना, उड़ाये नगदी व जेवरात

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने एक और बंद घर को निशाना बना लिया। चोर घर से नगदी, जेवरात समेत एफडी के कागजात ले उड़े हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। घूनी नंबर एक, बद्री विशाल लेन, कठघरिया निवासी उमेश कुमार के अनुसार वह मई माह में अपनी मां के साथ देहरादून स्थित राजकीय आवास पर चला गया। इस बीच चोरों ने घर में धावा बोल दिया। जब वह बीते दिवस वापस लौटा तो घर के अंदर का नजारा देखकर उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। साथ ही घर में रखे उसकी मां के गहने, नगदी, बैंक पासबुक व एफडी के कागजात गायब थे। इस पर वह पुलिस की शरण में पहुंचा और मामले से अवगत कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यहां बता दें कि मुखानी थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व भी चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया था। चोर वहां से लाखों के जेवरात ले उड़े थे। अभी पुलिस इस घटना का खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। इधर क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने पुलिस ने चोरों की जल्द गिरफ्तारी के साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440