समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी की बेटी डॉ0 दृष्टि राजपाल थल सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। दृष्टि का चयन हल्द्वानी के लिए गर्व की बात है, देश में दृष्टि ने हल्द्वानी का नाम रोशन किया है। विगत 19 मार्च को पूणे में पासिंग आउट परेड में डॉ0 दृष्टि को लेफ्टिनेंट का दर्जा मिला।
दृष्टि की प्रारंभिक शिक्षा हल्द्वानी के निर्मला कान्वेंट स्कूल से हुई, 2015 में 12वीं की परीक्षा के साथ ही दृष्टि का चयन प्रथम प्रयास में पुणे के ए.एफ.एम.सी. (आर्म फोर्सेज मेडिकल कॉलेज) में हुआ जहां से दृष्टि ने एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई पूरी की। ए.एफ.एम.सी. से ही भारत की तीनों सेनाओं, थल सेना, वायु सेना और नौसेना के डॉक्टर्स चुने जाते हैं। दृष्टि को इंटर्नशिप के लिए प्रथम पोस्टिंग सिकंदराबाद मिली है। करोना वायरस के चलते पासिंग आउट परेड में इस बार बच्चों के परिजनों को आमंत्रित नहीं किया गया। दृष्टि की माता डॉ0 गुंजन राजपाल 1996 से व पिता डॉ अतुल राजपाल 1995 से चिकित्सक है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


