समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के एक डॉक्टर ने जहरीले पदार्थ निगल लिया। जिसे परिजनों द्वारा उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने विषपान क्यों किया अभी उसका निश्चित तौर पर खुलासा नहीं हो पाया है, परन्तु माना जा रहा हैं कि डाक्टर पिछले काफी समय से मुखानी नहर कवरिंग के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान को हटाने की मांग की रहा था और जब शराब की दुकान नहीं हटी तो चिकित्सक ने तनाव में आकर यह कदम उठा लिया। फिलहाल सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत जिले में तैनात यहां मुखानी निवासी डॉक्टर 45 वर्षीय राजेश गुप्ता ने रविवार को जहरीले पदार्थ निगल लिया। डाक्टर राजेश की हालत बिगड़ती देखकर परिजनों ने उसे उपचार के लिए डॉ0 सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टर ने दोपहर लगभग 2.45 उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाक्टर के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले के जांच में जुट गयी है।
माना जा रहा है कि डॉक्टर पिछले लंबे समय से मुखानी नहर कवरिंग रोड क्षेत्र वाली अंग्रेजी शराब की दुकान को हटाने की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि पूर्व में एनएच से शराब के ठेके हटने के बाद यह दुकान यहां शिफ्ट की गई थी। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन आंदोलन ज्यादा नहीं चला।
सूत्रों के अनुसार रोजाना रात के समय इस दुकान के आसपास अराजकता का माहौल बना रहता है। ऐसे में वहां से जाने वाले वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन शासन प्रशासन ने के कानों में जू तक नहीं रेंगी। जिसके बाद डाक्टर ने परेशान होकर रविवार को जहरीले पदार्थ निगल लिया।
इधर आबकारी विभाग के अधिकारी राजीव चौहान के अनुसार शराब की दुकान हटाने के विरोध वाली कोई बात सामने नहीं है। बताया जा रहा है कि डाक्टर लंबे समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। इसके चलते उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल शराब के दुकान हटाने वाला कोई मामला नहीं है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


