इस बार बदलाव तय है! उगता सूरज बना लोगों की उम्मीद, उमा निगल्टिया को मिल रहा गांव-गांव से जबरदस्त समर्थन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रामड़ी आनसिंह पनियाली क्षेत्र की सियासत में इस बार उगता सूरज चुनाव चिन्ह और प्रत्याशी उमा धपोला निगल्टिया को लेकर चर्चाओं का जबरदस्त दौर चल रहा है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मैदान में उतरीं उमा निगल्टिया हर दिन अलग-अलग गांवों में पहुंचकर न सिर्फ जनसंपर्क कर रही हैं, बल्कि विकास का स्पष्ट विजन भी लोगों के सामने रख रही हैं।

रामड़ी आनसिंह पनियाली की 15 ग्राम सभाओं में उमा निगल्टिया का प्रचार तेजी से जनआंदोलन में बदलता नजर आ रहा है। आज कमलुवागांजा मेहता और बजुनिया हल्दू गांव में प्रचार के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और हर जुबां पर एक ही बात थी-अबकी बार असली विकास, उगता सूरज के साथ!

जनता का साफ कहना है कि इस बार वे सिर्फ वादे नहीं, परिणाम चाहती है। उमा निगल्टिया का सहज व्यवहार और ज़मीनी सोच उन्हें बाकी उम्मीदवारों से अलग बना रही है। प्रचार के दौरान लोग खुलकर कह रहे हैं कि यह चुनाव गांव की तरक्की और नई उम्मीदों का चुनाव है, जिसमें अब कोई बहकावे में नहीं आने वाला।

यह भी पढ़ें -   देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी टकराई, विधायक को आई हल्की चोटें

लोगों ने यह भी बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि उमा को “उगता सूरज” चुनाव चिन्ह मिला है, उनमें एक नई उम्मीद जगी-अपने गांव के सच्चे विकास की, पारदर्शी नेतृत्व की और स्थायी समाधान की।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 5 जिलों में बदलेगा मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार; घाटियों में कोहरे की चेतावनी

28 जुलाई को होने वाले मतदान में क्षेत्र की जनता पूरी ताकत से उगता सूरज को आगे लाने को तैयार दिख रही है। उन्हें विश्वास है कि 31 जुलाई को आने वाला परिणाम विकास के नाम होगा, और नाम होगा उमा धपोला निगल्टिया का।

रामड़ी आनसिंह पनियाली की 15 ग्राम सभाएंकृबजुनिया हल्दू, पनियाली, रामड़ी आनसिंह, लामाचौड़ खास, कुरिया गांव, पीपल पोखरा, बच्चीनगर, जयपुर पाड़ली, ईसाई नगर, बसानी, कमलुवागांजा मेहता, चौसला, रामपुर लामाचौड़, गुजरौड़ा और धुनी नंबर एक-दो-उमा के समर्थन में एकजुट होती दिख रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440