हल्द्वानी के इस ट्रैवल्स एंड टूर एजेंसी ने यात्रा के नाम पर लोगों से ठगी करोड़ों की रकम, पुलिस लगी जांच में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ट्रैवल्स एंड टूर एजेंसी (Travels And Tour Agency) के माध्यम से यात्रा के नाम पर लोगों से करोड़ों की रकम ठग ली गई। पीड़ितों द्वारा दी तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी है।

Travels and Tour Agency duped people of crores in the name of travel

पुलिस को सौंपी तहरीर में शाहनवाज पुत्र शफीक अहमद निवासी नूरपुर, जिला बिजनौर का कहना है कि हाजी रियासत उर्फ मकसूद हसन पुत्र मशकूर हसन, किरन खान पत्नी मकसूद हसन निवासी सम्भल, इब्राहिम खालिद पुत्र खालिद अहमद निवासी औकारा हमीरपुर बुलन्दशहर, निधि शर्मा निवासी- सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश, अंकित शर्मा, मौहम्मद कलीम आदि ने बड़ी मुखानी में किराये में स्काई ट्रैवल्स एंड टूर (Sky Travels And Tours) के नाम से फर्जी एजेंसी खोली। इसके माध्यम से लोगों को यात्रा के प्रलोभन दिये गये और इनसे करोड़ों की रकम एकत्र कर ली गई। लेकिन इसके बाद न तो उन्हें यात्रा कराई गई और न ही रकम ही वापस लौटाई गई। इतना ही नहीं संचालक एजेंसी बंद कर फरार हो गए हैं। पीड़ितों ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई कर रकम वापसी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440