श्मशान में सात फेरे! उत्तराखंड की इस शादी ने मचाया बवाल, वीडियो देख भड़के लोग

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां श्मशान घाट में शादी का आयोजन किए जाने से विवाद खड़ा हो गया है। सल्ट क्षेत्र के मर्चूला में रामगंगा और बदनगढ़ नदी के संगम स्थल पर, जो आमतौर पर अंतिम संस्कार के लिए इस्तेमाल होता है, वहीं एक कपल ने सात फेरे लिए।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद से आए एक परिवार ने यहां स्थित एक रिजॉर्ट के माध्यम से इस शादी का आयोजन किया। रिजॉर्ट संचालक ने कथित तौर पर संगम स्थल पर मंडप सजवाया और जयमाला की रस्म भी यहीं करवाई। शादी की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आईं, देखते ही देखते वायरल हो गईं और लोगों में नाराजगी फैल गई।

स्थानीय लोगों ने इस आयोजन को परंपराओं और धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया है। उनका कहना है कि जिस स्थान पर अंतिम संस्कार होते हैं, वहां शादी जैसे शुभ कार्य का आयोजन करना पूरी तरह से असंवेदनशील और अनुचित है।

यह भी पढ़ें -   चमोली में बड़ा हादसा: THDC की टनल में मलबा और पानी घुसा, कई मजदूर फंसे

मामला तूल पकड़ने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है। तहसीलदार आबिद अली ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और रिजॉर्ट संचालक से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि सार्वजनिक स्थल, विशेषकर श्मशान घाट में इस तरह के आयोजन नियमों के खिलाफ हैं।

यह भी पढ़ें -   हरियाली तीज 2026: सुहागिन महिलाएं भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा कर अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती है

गौरतलब है कि उत्तराखंड तेजी से वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है, लेकिन इस तरह की घटनाएं इस छवि पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और भविष्य में ऐसे आयोजनों पर किस तरह रोक लगाई जाती है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440