बाहरी प्रदेशों से आने वालों को देनी होगी 36 घंटे की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट

खबर शेयर करें

बाहरी राज्यों से नैनीताल जिले में आने वाले लोगों के लिये कोरोना सैंपल

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को फैलने से रोकने के लिए प्रशासनिक प्रयास तेज हो गए हैं। इसके लिए जिले की सीमा पर टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक टीम कोविड टेस्ट के बाद ही बाहर से आने वालों को जिले में प्रवेश की अनुमति दे रहे हैं। कोरोना संक्रमण की तेजी से बढ़ती लहर ने सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बुधवार को जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1100 पार कर गया।

यह भी पढ़ें -   माघ पूर्णिमा पर 9 घंटे तक भद्रा का प्रभाव, जानें पूजा-स्नान का शुभ समय

संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने बाहरी प्रदेशों से आने वालों के लिए 36 घंटे की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता की हुई है। जिसके अनुपालन में नैनीताल जिले में सख्ती तेज हो गई है। अब जनपद में बाहर से आने वालों को कोरोना टेस्ट के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग, पुलिस-प्रशासन व नगर पंचायत कर्मियों ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में जनपद के सीमा क्षेत्र लालकुआं सुभाष नगर बैरियर पर सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। सुभाष नगर बैरियर पर यहां बाहरी राज्यों से नैनीताल जिले में आने वाले लोगों के कोरोना सैंपल लिए जा रहे हैं। सीमा पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आरटी-पीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। बिना कोरोना जांच के किसी को भी जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।
इस दौरान नगर पंचायत लालकुआं के अधिशासी अधिकारी राजू नबियाल, रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा, चिकित्साधिकारी लव पांडे, सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर जोशी सहित जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   कसाण बैंड पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत, दो गंभीर घायल
Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440