मास्क, सैनिटाईजर व अन्य वस्तुओं को ज्यादा एमआरपी पर बेचने की शिकायत पर 12 दिन तक जेल
समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस संक्रमण के बहाने कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा जायेगा। मास्क सैनिटाईजर के अलावा अन्य आवश्यक वस्तुओं को ज्यादा एमआरपी पर बेचने की शिकायत पर दुकानदार को 12 दिन तक जेल हो सकती है।
उक्त बात आज यहां जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में डीएम सविन बंसल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उनका कहना था कि वर्तमान में संज्ञान में आया हे कि मास्क एवं हैण्ड सेनेटाइ्रजर की बाजार में कालाबाजारी किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि उक्त सामग्री आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत से आच्छादित हो चुकी हैं। इसलिये कालाबाजारी करने को सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि 22 मार्च को जनता कफ्यू जनता के फायदे के लिये है। व्यक्ति जिम्मेदारी के साथ घर पर रहे और जरूरी कार्य हो तभी बाहर आये। जिले में कोरोना से निबटने की तैयारी पर बोलते हुए श्री बंसल ने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर हर तरह से इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी तरह का आने वाला व्यक्ति अगर संदिग्ध पाया जाता है तो उसकी सूचना कोई भी व्यक्ति स्टेट हेल्पलाइन 104 तथा डिस्ट्रिक्ट हेल्पलाइन 112 एवं 1077 पर दे सकता है। उन्होंने बताया कि बीते दिवस सरकार प्रदेश में बाहर से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगा चुकी है। जिले में आने वाले लोगों को जांच कर संदिग्ध साबित होने पर जिले भर में बनाए गए आइसोलेशन केंद्रों में भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यययय नगरों के भीड़-भाड़ स्थानों में यथा बस स्टेशन, टैक्सी स्टैण्ड व ऐसे स्थान जहां अधिक संख्या में जनमानस का आवागमन रहता है ऐसी जगह सेनेटाईज किये जाने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने बताया कि आइसोेलेशन वार्ड वाले स्थानों में आवश्यक औषधियों, चिकित्सकीय टीम की तैनाती की गयी है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस, प्रशासन, परिवहन, नगर निगम आदि विभागों के सहयोग लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति होने पर उससे बचाव को जीवन हेतु आवश्यक वस्तुएं भोजन इत्यादि उपलब्ध को स्टोर व दुकानों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नैनीताल जनपद में अतिरिक्त भीड़ वाले स्थानों में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी और नैनीताल जनपद के सीमान्तर्गत पुलिस बैरियस्र में तैनात पुलिसकार्मिकों के माध्यम से वाहनों की चैकिंग करवायी जायेगी ताकि किसी भी दशा में जनपद अन्तर्गत पर्यटक प्रवेश न कर सकें।
एमओ भारती राना ने बताया कि जिलेभर में 100 आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं जिनमें 40 वार्ड सुशीला तिवारी अस्पताल में तथा 20 -20 वार्ड बीडी पांडेय हॉस्पिटल, संयुक्त चिकित्सालय रामनगर तथा बेस हॉस्पिटल में बनाये गये हैं। इसके साथ प्रशिक्षण स्वास्थ्य केंद्र मोटा हल्दू में 108 आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किए गए हैं। यहां से शहरी क्षेत्र की जनता पर फोकस किया जा रहा है। बाहर से आवाजाही कर रहे लोगों पर फोकस करने के साथ उनसे पूछताछ की जा रही है। यदि इनमें से कोई संदिग्ध संदिग्ध पाया जाता है तो उसे 28 दिन तक आइसोलेट किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश द्वारा स्थापित इस एकमात्र वायरोलॉजी लैब हैं।
वार्ता में मुख्य रूप से उप मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी रश्मि पंत, सिटी मजिस्ट्रेट, उपनिदेशक सूचना योगेश मिश्रा आदि अधिकारीगण मौजूद थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


