कुत्ते को घर के आगे गंदगी कराने पर रोका तो दी जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने लगाया आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। घर के आगे कुत्ते को गंदगी कराने से टोकने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में श्याम विहार, मुखानी निवासी नवनीत सिंह राणा ने कहा है कि उसके घर के पास ही रहने वाला महेश चन्द्र जोशी अक्सर लोगों के घरों के आगे कुत्ते से गंदगी करवा जाता है। बीते दिवस भी वह अपने कुत्ते से उसके घर के आगे गंदगी करवा रहा था। इस पर उसने उसे टोक दिया। इससे गुस्साए महेश ने उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोपी से जान माल का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   निर्जला एकादशी 2026: पानी पीने के नियम, पारण का सही समय और दान की परंपराओं की जानकारी पहले से जान लेना आवश्यक

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440