समाचार सच, हल्द्वानी। रात्रि गश्त कर रही पुलिस ने दो सटोरियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक चाकू लेकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। तीनों को गैमलिंग व आर्म्स एक्ट में कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। इस बीच बनभूलपुरा थाना पुलिस को लाइन नंबर 18 में सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने वहां छापा मार दिया। पुलिस को सामने देखकर वहां मौजूद लोग भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दो युवकों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से सट्टा पर्ची के अलावा 6200 रूपये की नगदी बरामद हुई। इस पर सटोरियों सबदर पुत्र अख्तर हुसैन निवासी लाइन नंबर 17 व अजीम पुत्र सब्बीर निवासी पप्पू का बगीचा, इन्द्रानगर को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर आरटीओ रोड चौकी पुलिस ने चाकू लेकर घर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान जगदम्बा विहार कॉलोनी तिराहे के पास एक युवक संदिग्धावस्था में घूमता दिखा। जो पुलिस कर्मियों को देखकर झाड़ियों में छिप गया। शक होने पर जब पास जाकर युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। इस पर आरोपी अमन कुमार पुत्र महिपाल सिंह निवासी तल्लीताल, भीमताल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस पकड़े गये आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गैमलिंग व आर्म्स एक्ट में कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










