तीन कांग्रेसी नेता गिरफ्तार, कांग्रेसियों ने की मुकदमें वापस लेने की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गुरूवार को यहां महानगर में मुख्यमंत्री आगमन के दौरान काले झंडे दिखाने के मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर तीन कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। जबकि पुलिस अन्य लोगों को भी चिन्हित करने का कार्य कर रही है। इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दर्ज मुकदमे का विरोध किया है। उन्होंने दर्ज मुकदमों को झूठा और निराधार बताया है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने एसपीसिटी अमित श्रीवास्तव से मुलाकात की और मुकदमे वापस लेने की मांग की।

ज्ञात हो कि बीते दिवस मुख्यमंत्री के आगमन का विभिन्न संगठनों के लोगों ने विरोध किया था। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर मुख्यमंत्री को काले झंडे भी दिखाए गए थे। साथ ही कई प्रदर्शनकारियों की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई थी। पुलिस प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर ले गई थी। जिन्हें बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। इधर इस मामले में बीती देर शाम बनभूलपुरा थाने के दरोगा संजीव राठौड़ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने काठगोदाम थाने में चार लोगों के खिलाफ दूसरे की जान जोखिम में डालने, लोक सेवक पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिनमें से गुरप्रीत सिंह, सालीम सिद्दीकी व मुकीम सैफी को पुलिस ने नारीमन चौराहा काठगोदाम से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। इधर पुलिस इस मामले में अन्य लोगों को भी चिन्हित करने का कार्य कर रही है। पुलिस इसके लिए वीडियो, फोटो आदि की मदद ले रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में अन्य दोषियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः 2 मार्च को गूंजेगी भजन संध्या, 8.30 बजे होगा होलिका दहन - 4 को खेली जायेगी होली

मुकदमें वापस लेने की मांग

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के आगमन का विरोध करने के मामले में दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता एसपीसिटी से मिले। उन्होंने इन मुकदमों को गलत बताया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह बीते दिवस मुख्यमंत्री के आगमन का विरोध शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उनका कहना था कि जिन धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है, वह गलत हैं। उनका यह भी कहना था कि पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। इससे पूर्व में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुकदमा दर्ज ही करना था तो पहले मामले की जांच कर लेनी चाहिए थी। उन्होंने एसपीसिटी से दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः 2 मार्च को गूंजेगी भजन संध्या, 8.30 बजे होगा होलिका दहन - 4 को खेली जायेगी होली

इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू, पूर्व राज्य मंत्री ललित जोशी, प्रदीप नेगी, शैलेन्द्र दानू, राजा फर्स्वाण, उमेश बिनवाल, महेश काण्डपाल, गोविन्द दसोनी, अमर पाल, गोविन्द पांडे आदि मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440