समाचार सच, देहरदून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना से संक्रमित ट्रेनी आईएफएस की हालत अब सामान्य है। तीन कोरोना संदिग्धों को आज दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नैनीताल में खुर्पाताल निवासी दो कोरोना संदिग्धों की जांच बीडी पांडे अस्पताल में की गई। दोनों हाल ही में दुबई से लौटे हैं। रामनगर का गर्जिया मंदिर भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। देहरादून का प्राचीन गौतम कुंड मंदिर भी बंद कर दिया गया है।
वहीं दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना से संक्रमित ट्रेनी आईएफएस की हालत अब सामान्य है। विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी देखरेख में जुटे हैं। अस्पताल में भर्ती आठ संदिग्ध मरीजों का भी स्वास्थ्य सामान्य है। कोरोनेशन अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पाचं कोरोना के संदिग्ध छात्रों की हालत भी सामान्य है। बता दें कि उत्तराखंड में केवल एक कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। दून अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एनएस खत्री के मुताबिक अस्पताल में आठ संदिग्ध भर्ती हैं। इसके अलावा खांसी, जुखाम, बुखार के मरीज लगातार आ रहे हैं। फिजीशियन मरीज देख रहे हैं। मसूरी में कोरोनावायरस को लेकर प्रशासन अलर्ट नहीं है। मसूरी में आ रहे पर्यटकों पर किसी प्रकार की कोई नजर नहीं रखी जा रही है। नायब तहसीलदार पूरन सिंह तोमर द्वारा मसूरी के बस अड्डे, टैक्सी स्टैंड और मसूरी के मुख्य द्वार कोलूखेत पर निरीक्षण किया गया। जिसमें यह पाया कि बाहर से आने वाले लोगों की जांच नहीं हो रही है। नायब तहसीलदार ने सभी लोगों को सैनेटाइजर रखने और मास्क पहनने के निर्देश दिए हैं।
भीमताल के हैड़ाखान मंदिर को 31 मार्च तक पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। मंदिर बंद होने से 25 मार्च से होने वाला नवरात्रि मेला भी स्थगित कर दिया गया है। मंदिर के व्यवस्थापक रागवेंद्र सिंह सम्मल ने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशों के तहत 31 मार्च तक मंदिर बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर में रह रहे रूस, इटली, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, ब्राजील सहित अन्य देशों के 60 विदेशी पर्यटकों को मंदिर खाली करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रागवेंद्र ने बताया कि मंदिर में 10 दिन पूर्व ही सैलानियों और स्थानीय लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। बता दें कि हैड़ाखान मंदिर में हर वर्ष सैकड़ों विदेशी पर्यटकों की आवाजाही रहती है। अल्मोड़ा में चोखुटिया के अगनेरी मंदिर में लगने वाला पांच दिवसीय मेला स्थगित कर दिया गया है। यह मेला आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक लगने वाला था। रामनगर का गर्जिया मंदिर भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। मन्दिर समिति के अध्यक्ष कुबेर सिंह अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


