तीन तलाक और निकाह-हलाला जैसी कुप्रथाओं का उन्मूलन जरूरी: राष्ट्रपति

खबर शेयर करें

देश के राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को संसद के सेंट्रल में संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित किया। राष्‍ट्रपति कोविंद ने ‘न्‍यू इंडिया’ के प्‍लान ब्यौरा पेश किया। सांसद को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि बीते वर्ष में भारतीय लोकतंत्र की दुनिया में साख मजबूत हुई है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान महिलाओं की भागीदारी की भी जमकर सराहना की और चुनाव आयोग की पूरी टीम को बधाई दी। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। महिला का ताकतवर होना और समाज तथा अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी एक विकसित समाज की कसौटी होती है। सरकार की सोच है कि महिलाओं का न सिर्फ विकास, बल्कि महिला नेतृत्व का भी विकास हो।

राष्ट्रपति ने कहा कि ‘तीन तलाक’ और ‘निकाह हलाला’ जैसी कुप्रथाओं का खत्म होना जरूरी है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों को और भी सख्त बनाए गए हैं और नए प्रवाधनों को मजबूती से लागू किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने अपील की बहनों और बेटियों के जीवन को और ज्यादा सम्मानजनक एवं बेहतर बनाने वाली कोशिशों में अपना सहयोग दें। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना, मिशन इंद्रधनुष योजना और सौभाग्य योजना का सबसे ज्यादा लाभ ग्रामीण महिलाओं को मिला है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की 3 करोड़ महिलाओं को अब तक 2 लाख करोड़ रुपये का लोन दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   होलाष्टक 2026: 24 फरवरी मंगलवार को होलाष्टक होगा शुरू और होलिका दहन के साथ होगा समाप्त

राष्ट्रपति ने  बताया कि विगत वर्षों में भारत ने आर्थिक शक्ति के रूप में भी अपनी वैश्विक पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ की रैंकिंग में वर्ष 2014 में भारत 142वें स्थान पर था। “विगत 5 सालों में 65 रैंक ऊपर आकर हम 77वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब विश्व के शीर्ष 50 देशों की सूची में आना हमारा लक्ष्य है। राष्ट्रपति ने कहा कि जीएसटी को और सलर बनाने की कोशिश जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कालेधन के खिलाफ मुहिम को और अधिक तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। पिछले दो सालों में 4 लाख 25 हजार निदेशकों को अयोग्य घोषित किया गया है और 3 लाख 50 हजार संदिग्ध कंपनियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा चुका है।

गंगा की सफाई पर भी दृष्टिकोण रखते हुए राष्ट्रपति ने कहा, “मेरी सरकार नमामि गंगे योजना के तहत गंगा में गिरने वाले गंदे नालों को बंद करने की मुहिम के तेजी लाएगी। सरकार की कोशिश होगी कि गंगा की तरह ही कावेरी, नर्मगा, पेरियार, यमुना और गोदावरी नदियों से भी प्रदूषण खत्म किया जाए। क्लाइमेट तेंज और ग्लोबल वॉर्मिंग के कुप्रभाओं को रोकने में सौर ऊर्जी का अहम भूमिका है। भारत की कोशिशों का नतीजा रहा कि इंटरनैशनल सोल अलायंस का गठन हुआ। इसके जरिए दुनिया के तमाम विकासशील देशों में सौर ऊर्जा के विकास में भारत महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।”

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इसके अलावा आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के साथ समूचा विश्व खड़ा है। आंतकी मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करना इसका बहुत बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कहा, “सरकार, सेना और सुरक्षा बलों के आधुनिकीकरण के काम को तेजी से आगे बढ़ा रही है। आने वाले भविष्य में भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान और आपाचे हेलीकॉप्टर मिलने जा रहा है। सैनिकों और उनके परिजनों का ख्याल रखने की हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वन रैंक वन पेंशन के जरिए पूर्व सैनिकों की पेंशन में इजाफा करने और उनके हेल्थ सुविधाओं का विस्तार करने का काम किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक और उसके बाद एयर स्ट्राइक करके अपनी मंशा और क्षमता को दर्शा दिया है। भविष्य में भी देश की सुरक्षा के लिए संभव कदम उठाए जाएंगे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440