दून अस्पताल में कोरोना संक्रमित तीन और लोगों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून के दून अस्पताल में तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई। शुक्रवार को राज्य में 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में कोरोना से संक्रमित तीन और लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक 37 साल का युवक भी शामिल है। अस्पताल प्रशासन द्वारा शवों को कोविड की गाइड लाइन के अनुसार परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। उसके बाद नियमानुसार पुलिस और परिजनों की मदद से शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मरने का आंकड़ा 66 पंहुच गया है।
जानकारी के अनुसार देहरादून के ठाकुरपुर प्रेम नगर निवासी 62 वर्षीय महिला को परिजनों ने पांच अगस्त को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने महिला को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन महिला की हालत गंभीर होती रही। शुक्रवार देर रात महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। रुद्रपुर विकास नगर निवासी 37 वर्षीय युवक को परिजनों ने छह अगस्त को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी भी देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी तरह भाउवाला निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को परिजनों ने शुक्रवार को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में मरीज का उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोरोना के स्टेट कोआर्डिनेटर एवं दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने तीनों कोरोना संक्रमित की मौत की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें -   जंगल में आग लगाना अपराध के साथ साथ घोर पाप है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440