बालक को घर के आंगन से उठाकर ले गया बाघ, कांबिंग के बाद बरामद किया शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत सिंगली गांव में बाघ एक 4 वर्षीय बालक को उठा कर ले गया। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तत्काल सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ लगातार कांबिंग कर बालक को तलाशने के दिए निर्देश जारी कर दिये। बाघ द्वारा 4 वर्षीय बालक आयांश को घर के बाहर से उठा ले जाने के उपरांत लगातार पुलिस द्वारा जंगल व घर के आसपास रातभर से कांबिंग की जा रही थी, कांबिंग के दौरान पुलिस को बालक का शव बरामद हो गया है।

यह भी पढ़ें -   07 मई 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना मिली की थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली उम्र 4 वर्ष को उनके घर के आंगन से बाघ उठाकर ले गया है। सूचना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी, सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगाया है, पुलिस द्वारा बालक की तलाश हेतु जंगल व आसपास के इलाके में लगातार कांबिंग की गई। बाघ द्वारा 4 वर्षीय बालक आयांश को घर के बाहर से उठा ले जाने के उपरांत लगातार पुलिस द्वारा जंगल व घर के आसपास रातभर से कांबिंग की जा रही थी,कांबिंग के दौरान पुलिस को बालक का शव बरामद हो गया है।

यह भी पढ़ें -   अगर समय पर न बदली जाएं तो हो सकती है मानसिक या शारीरिक हेल्थ समस्याएं
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440