महाशिवरात्रि पर ‘छोटा कैलाश’ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, भारी पुलिस बल तैनात

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर ‘छोटा कैलाश’ में दर्शन के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने अमृतपुर स्थित अमिया इंटर कॉलेज में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को पार्किंग व्यवस्था सुचारु रखने, श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से दर्शन कराने तथा आमजन के साथ सौम्य व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   समाजसेवी बबीता बिष्ट की याद में बच्चों के बीच बांटी खुशियां

इस महापर्व के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए 3 निरीक्षक, 18 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक, 61 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और 25 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 2 प्लाटून पीएसी, एसडीआरएफ की 2 टीमें, फायर ब्रिगेड की 2 टीमें, सीपीयू एवं क्रेन भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   आँचल दुग्ध संघ ने 20 जरूरतमंदों को दी राहत, 2.98 लाख की सहायता राशि वितरित

ब्रीफिंग के दौरान एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भीमताल राजेश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नैनीताल पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी से नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440