
समाचार सच, हल्द्वानी। कोविड कर्फ्यू के दौरान बेवजह घूमने वालों पर पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है। नैनीताल जनपद में लगे कोविड कर्फ्यू के दौरान बेवजह घूमने फिरने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए सैंकड़ों की तादाद में चालान एवं एक दर्जन के करीब वाहन सीज किए। यूं तो शहर में जगह – जगह बैरीकेटिंग लगाकर 12 बजे बाद घूमने फिरने वालों से पूछताछ व रजिस्टरों में नाम पता दर्ज कर उचित वजह मिलने पर ही उनको जाना दिया जा रहा है। इसी क्रम में तिकोनिया चौराहे पर सीओ शांतनु पाराशर ने निरीक्षण करते हुए बताया कि इस प्रकार अभियान पूरे शहर में चलाया जा रहा है उचित वजह होने पर ही व्यक्ति को आगे जाने दिया जा रहा है। इस दौरान बेवजह घूमने वाले सैंकड़ों लोगों का चालान करते हुए दर्जनों वाहनों को सीज भी किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










