समाचार सच, रुद्रपुर। बिजली के शॉर्ट सर्किट से बाजार में स्थित एक टायर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग पर डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग लगने से दुकान स्वामी को 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ओमेक्स आवासीय कालोनी निवासी धीरज मिकलानी की वीर हकीकत मार्ग में मिकलानी टायर की दुकान है। जहां पर दुपहिया व चौपहिया वाहनों के टायर बेचे जाते हैं। सुबह 11:30 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दो और गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। दमकल विभाग ने लिक्विड फाम डालकर आग बुझाई। एफएसओ रामधारी यादव ने बताया कि आग से 30 लाख से अधिक रुपये के नुकसान का अनुमान है। वहीं आग लगने के बाद आसपास के दुकान स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। वहां एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, एसडीएम विशाल मिश्रा, सीओ अमित कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












