मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया वेब पोर्टल का शुभारंभ

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड के तीर्थराज बदरी व केदार वेब पोर्टल से जुड़ गये है। अब पोर्टल से जुड़ने से अब देश और दुनिया के किसी भी कोने से उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के आधिकारिक वेब पोर्टल का शुभारंभ किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री रावत ने श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की डायरी एवं कैलेंडर का भी विमोचन किया। वेब पोर्टल का निर्माण एनआईसी द्वारा किया गया है। मुख्यमंत्री ने निदेशक एनआईसी के. नारायणन को पोर्टल में चारधाम यात्रा से सम्बन्धित अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट होने से अब देश और दुनिया के किसी भी कोने से उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, उपाध्यक्ष अशोक खत्री, सीईओ बीडी सिंह, निदेशक एनआईसी के नारायणन सहित मंदिर समिति के सदस्य एवं एनआईसी के अधिकारी उपस्थित थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


