शरीर को रोगों से लड़ने के लिए विटामिन सी है बेहद फायदेमंद, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कोरोना काल में जिस एक चीज का सबसे ज्यादा नाम सुनने और पढ़ने को मिला वो है इम्यूनिटी यानी कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता। सामान्य तौर पर इसका मतलब है कि शरीर को रोगों से लड़ने के लिए जिस चीज की जरूरत होती है वो इम्यूनिटी है। जब बात इम्यूनिटी की आती है तो अपने आप विटामिन सी का नाम आ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन सी का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूती मिलती है। अगर आप बार-बार वायरल फ्लू की चपेट में आ जाते हैं तो इसका सीधा अर्थ है कि आपके शरीर की इम्यूनिटी कमजोर है। ऐसे में आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करके आप शरीर में आई विटामिन सी की कमी को दूर कर सकते हैं।

कीवी
कोरोना काल में सबसे ज्यादा जो फल खाया गया वो कीवी है। कीवी में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है। अगर आप एक कटोरी कीवी की बात करें तो उसमें 137.4 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। इसके साथ ही इसमें पोटैशियम, कॉपर और आयरन भी अच्छी मात्रा में होता है।

यह भी पढ़ें -   आमजन की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का तड़के आकस्मिक चेकिंग अभियान

पपीता
पपीता भी विटामिन सी का अच्छा सोर्स है। एक कप पपीते की बात करें तो उसमें करीब 88.43 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। खास बात है कि पपीता आपकी स्किन के लिए लाभदायक होता है।

आंवला
शरीर में आई विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए आप आंवले का सेवन भी कर सकते हैं। अगर आप एक आंवले का सेवन करते हैं तो इससे आपको 30 संतरों के बराबर विटामिन सी मिलेगा। इसलिए इसका सेवन आप जरूर करें।

अंगूर
अंगूर में कई पोषक तत्व होते हैं जिसमें से एक विटामिन सी भी है। रोजाना अगर आप अंगूर का सेवन करेंगे तो आपको विटामिन सी के अलावा कैलोरी और फाइबर भी मिलेगा।

अमरूद
अमरूद एक ऐसा फल है जो ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। करीब 100 ग्राम अमरूद में 228.3 मिग्रा विटामिन सी होता है। इसके साथ ही इसमें कई मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं।

खाएं टमाटर
टमाटर का इस्तेमाल ज्यादातर सब्जियों में किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है टमाटर में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी होता है।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में 194 पाउच कच्ची शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

मटर
कई सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें मटर का इस्तेमाल किया जाता है। खासतौर पर मटर पनीर की सब्जी, आलू गोभी की सब्जी या फिर पुलाव। लेकिन क्या आप जानते हैं करीब 100 ग्राम मटर में 14.2 मिग्रा विटामिन सी होता है।

स्ट्रॉबेरी
कई लोगों को स्ट्रॉबेरी बहुत ज्यादा पसंद होती है। स्ट्रॉबेरी ना केवल आपके दांतों के लिए अच्छी रहती है बल्कि त्वचा के लिए भी लाभदायक होती है। इसे आप अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपको विटामिन सी भी मिलेगा।

संतरा
विटामिन सी प्रचुर मात्रा में संतरे में भी पाया जाता है। संतरा देखने में जितना अच्छा लगता है उतना ही अच्छा विटामिन सी का अच्छा सोर्स भी है।

शिमला मिर्च
ग्रीन कलर की गोल गोल शिमला मिर्च भी विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है। करीब एक कप शिमला मिर्च में 190 मिलीग्राम विटामिन सी होती है। ये आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर भी होता है जो कि पेट की बीमारियों से आपका बचाव करने में मदद करता है।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440