आज दिनांक ७ नवंबर बृहस्पति का पंचांग, राशिफल में जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

खबर शेयर करें

श्रीसंवत २०७९ श्रीशाके १९४४ श्री सूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु तुलार्क २२ गते कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि ४/१५ बजे तक। तत्पश्चात पौर्णमासी तिथि सोमवार आज़ ही देव दीपावली पर्व व व्रत होगा सूर्योदय ६/३५ बजे सूर्यास्त ५/१९ बजे राहु काल ७/३० बजे से ९ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५० से १२/३८ तक।

राशि फल
मेष राशि जल्दबाजी में कोई भी काम न करें संयम व धैर्य रखें। कार्यों में सफलता मिलेगी। लेन देन में भी सावधानी बरतें। सन्तान पक्ष से खुशियां मिलेगी।
वृष राशि कोई नई योजना क्रियान्वित हो सकती है। रोजगार में बदलाव संभव हो सकता है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति में उतार चढाव की स्थिति बन सकती है।
मिथुन राशि अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ व रुका धन प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है।
कर्क राशि रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मानसिक सुख शांति मिलेगी। सन्तान सम्बन्धी शुभ समाचार प्राप्त होगा। राजनीति या शासकीय पक्ष से विशेष लाभ हो सकता है।
सिंह राशि धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई विशेष शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में सफलता व नया कार्य आरंभ कर सकते हैं।
कन्या राशि नया व्यवसाय या पद प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। धनागमन के नये स्रोत बन सकतें हैं। राजनीति में विशेष लाभ व पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
तुला राशि रुका हुआ धन मिलेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। रोजगार में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। व्यर्थ विवाद हो सकता है वाणी में संयम रखें।
वृश्चिक राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक धन लाभ होगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। राजनीति में उतार चढाव हो सकते हैं। शत्रु पक्ष से तनाव मिल सकता है।
धनु राशि धनार्जन की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। पर अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर राशि लम्बे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। कोई विशेष शुभ समाचार प्राप्त होगा। राजनीति में सक्रियता व पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में सफलता व नया कार्य आरंभ करने की योजना बन सकती है।
कुम्भ राशि धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मानसिक शांति व सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक परेशानियां दूर होगी। रोजगार में उन्नति व सफलता प्राप्त होगी। राजनीति में उतार चढाव हो सकता है।
मीन राशि कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा। स्वास्थ्य शिथिल रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है।
प्रस्तुति: डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440