आज दिनांक ३ नवंबर बृहस्पति का पंचांग, राशिफल में जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

खबर शेयर करें

श्रीसंवत २०७९ श्रीशाके १९४४ श्री सूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु तुलार्क १८ गते बृहस्पति कार्तिक शुक्ल पक्ष दशमी तिथि सूर्योदय ६/३२ बजे सूर्यास्त ५/२२ बजे राहु काल १/३० बजे से ३ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५० से १२/३८ बजे तक।

राशि फल
मेष राशि रुका हुआ धन मिलेगा। राजनीति क्षेत्र में पद प्रतिष्ठा का लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में सफलता व नया कार्य आरंभ करने की योजना सफल हो सकती है।
वृष राशि किसी धार्मिक कार्य में व्यय होगा। मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा धन लाभ भी हो सकता है।
मिथुन राशि मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं, लेकिन सही ढंग से विचार व परीक्षण कर लें। शत्रु पक्ष से सावधान रहें।
कर्क राशि रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। शिक्षा सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य शिथिल रहेगा।
सिंह राशि रोजगार से सम्बंधित कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। स्थान परिवर्तन व पदोन्नति हो सकती है। धन व्यय हो सकता है। पारिवारिक मित्रों से सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि रुका हुआ धन मिलेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई विशेष शुभ समाचार प्राप्त होगा। राजनीति में उतार चढाव हो सकता है। लेन देन में सावधानी बरतें।
तुला राशि रोजगार सम्बन्धी चिन्ता रहेगी। मानसिक तनाव रहेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा मित्रों से सहयोग मिलेगा। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। शिक्षा सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्थान परिवर्तन योग बन रहा है। ज्येष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। सम्पत्ति सम्बन्धी विवाद हो सकता है। वाणी में संयम रखें।लेन देन में सावधानी बरतें। राजनीति पक्ष से विशेष सम्मान व लाभ मिल सकता है।
मकर राशि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। रोजगार में उन्नति व सफलता मिलेगी। कोई विशेष शुभ समाचार प्राप्त होगा।
कुम्भ राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक धन लाभ होगा। सन्तान सम्बन्धी शुभ समाचार प्राप्त होगा। राजनीति में सक्रियता व पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भूमि भवन वाहन सम्बन्धी लाभ मिल सकता है।
मीन राशि कोई विशेष शुभ समाचार प्राप्त होगा। राजद्वार अथवा शासकीय स्तर पर कोई विशेष लाभ मिल सकता है। शिक्षा सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान पक्ष से विशेष खुशियां मिलेगी। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा।
प्रस्तुति: डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440