समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 10 सितंबर 2026, बृहस्पतिवार है। आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रातः 10:34 बजे तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी। आज मघा नक्षत्र का संयोग है। अमावस्या तिथि लगने के कारण आज कुशग्रहणी अमावस्या का विशेष महत्व है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वर्ष भर पूजा, यज्ञ, श्राद्ध एवं अन्य धार्मिक कार्यों में प्रयोग के लिए आज कुशा ग्रहण करने और लगाने का विशेष महत्व माना जाता है। कुशा को पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में पवित्र माना जाता है। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का संक्षिप्त भविष्यफल।
आज का पंचांग
तिथि: भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्दशी प्रातः 10:34 बजे तक, तत्पश्चात अमावस्या
वार: बृहस्पतिवार
नक्षत्र: मघा
सूर्योदय: प्रातः 5:57 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:19 बजे
राहुकाल: दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:48 बजे तक
विशेष: आज कुशग्रहणी अमावस्या का विशेष महत्व है।
आज का राशिफल
♈ मेष
धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
♉ वृषभ
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा और रोजगार में बदलाव के योग बन सकते हैं।
♊ मिथुन
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। रोजगार में बदलाव की संभावनाएं बनेंगी। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
♋ कर्क
किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♌ सिंह
करियर संबंधी चिंता दूर होगी और कुछ रुके कार्य पूरे होंगे। रोजगार एवं व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। श्रीगणेश का स्मरण करें, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♍ कन्या
पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान संबंधी चिंता समाप्त होगी। रोजगार में उन्नति एवं बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।
♎ तुला
स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। मानसिक तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
♏ वृश्चिक
कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी और मानसिक तनाव रह सकता है। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा राजनीति में पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।
♑ मकर
मानसिक तनाव दूर होगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू कर सकते हैं। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
♒ कुम्भ
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन
व्यर्थ के विवादों से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और यात्रा के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440




