आज का राशिफल | 18 अक्टूबर 2026, रविवार

खबर शेयर करें

शारदीय नवरात्र की अष्टमी का पूजन-पारायण 19 अक्टूबर को, आज रात होगा मां दुर्गा का महापूजन; जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क। आज आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सुबह 8:28 बजे तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ होगी। शारदीय नवरात्र के अष्टमी पूजन और पारायण को लेकर तिथि के निर्धारण का विशेष महत्व है। प्रस्तुत पंचांग के अनुसार, उदया तिथि के आधार पर अष्टमी का पूजन-पारायण सोमवार, 19 अक्टूबर की सुबह करना उचित बताया गया है। रविवार की रात मां भगवती का महापूजन किया जा सकता है।

आज का पंचांग
तिथि: आश्विन शुक्ल सप्तमी सुबह 8:28 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी
वार: रविवार
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा
सूर्योदय: सुबह 6:21 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:36 बजे
राहुकाल: शाम 4:30 से 6:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:50 से दोपहर 12:38 बजे तक
विशेष: शारदीय नवरात्र, रात्रि में देवी महापूजन; अष्टमी पारायण 19 अक्टूबर को करने का निर्देश

आज का राशिफल: सभी 12 राशियों का भविष्यफल
♈ मेष:
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता और नए काम की शुरुआत संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश बढ़े, 17 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित, नेपाल तक पहुंचा दायरा

♉ वृष: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी। पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। रोजगार में बदलाव और अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।

♊ मिथुन: मित्रों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रोजगार में बदलाव के संकेत हैं। स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र के उतार-चढ़ाव पर ध्यान दें।

♋ कर्क: मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा।

♌ सिंह: करियर संबंधी चिंता दूर होगी और कुछ रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। रोजगार-व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।

♍ कन्या: पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान संबंधी चिंता कम होगी। रोजगार में उन्नति या बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।

♎ तुला: स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, सावधानी रखें। मानसिक तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: अष्टमी का रहेगा यह समय उसके बाद शुरू होगी नवमी जानें सही तारीख और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

♏ वृश्चिक: मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और अचानक धन लाभ हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

♐ धनु: परिवार में खुशियां रहेंगी और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

♑ मकर: मानसिक तनाव दूर होगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू कर सकते हैं और करियर में शुभ समाचार मिल सकता है।

♒ कुंभ: मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार या स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

♓ मीन: व्यर्थ विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा यात्रा के योग बन सकते हैं।

प्रस्तुतिः डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440