समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 2:12 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव में आज कुछ राशि वालों को धन, व्यापार और रोजगार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। वहीं कुछ लोगों को स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
आज का पंचांग
तिथि: आश्विन शुक्ल दशमी दोपहर 2:12 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी
वार: बुधवार
नक्षत्र: धनिष्ठा
सूर्योदय: सुबह 6:23 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:33 बजे
राहुकाल: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक
आज का राशिफल
♈ मेष: धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और रुका काम पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृष: रोजगार में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन व्यापार में रुका धन मिलने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन: मित्रों से विशेष सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए काम की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♋ कर्क: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक तनाव कम होगा, हालांकि संतान संबंधी चिंता रह सकती है।
♌ सिंह: विशेष लाभ और रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से विवाद से बचें और वाणी में संयम रखें।
♍ कन्या: रुका धन मिल सकता है और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव तथा अचानक यात्रा के योग हैं। कामकाज की चिंता में अनावश्यक तनाव न लें।
♎ तुला: मानसिक तनाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक गतिविधियों में उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक: संकल्पित कार्यों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। खर्च बढ़ सकता है तथा यात्रा के योग हैं।
♐ धनु: परिवार में खुशियां रहेंगी और विशेष लाभ मिल सकता है। रुका काम पूरा होगा। मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♑ मकर: मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विशेष लाभ के योग हैं। लेन-देन में सावधानी रखें और अधिकारियों से विवाद से बचें।
♒ कुंभ: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में प्रसन्नता रहेगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मानसिक तनाव कम होगा।
♓ मीन: अचानक यात्रा संभव है और स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। परिवार में खुशियां रहेंगी। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने और स्थान परिवर्तन के योग हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



