समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। गुरुवार को पापांकुशा एकादशी व्रत स्मार्त और वैष्णव दोनों परंपराओं के अनुसार रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत से पापों का क्षय होता है और मनुष्य धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राप्त करता है। आज कई राशियों के लिए धन, रोजगार और मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं, जबकि कुछ राशि वालों को स्वास्थ्य और लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए।
आज का पंचांग
तिथि: आश्विन शुक्ल पक्ष एकादशी
वार: गुरुवार
नक्षत्र: शतभिषा
सूर्योदय: सुबह 6:23 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:32 बजे
राहुकाल: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:50 से दोपहर 12:38 बजे तक
विशेष: पापांकुशा एकादशी व्रत, स्मार्त एवं वैष्णव दोनों
आज का राशिफल
♈ मेष: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता और नए काम की शुरुआत संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृष: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी। पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और रोजगार में बदलाव के योग बनेंगे।
♊ मिथुन: मित्रों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रोजगार में बदलाव संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यक्षेत्र के उतार-चढ़ाव में संयम बनाए रखें।
♋ कर्क: मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों का सहयोग तथा स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
♌ सिंह: करियर संबंधी चिंता दूर होगी और कुछ रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। रोजगार-व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं।
♍ कन्या: पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान संबंधी चिंता कम होगी। रोजगार में उन्नति या बदलाव संभव है। व्यापार में लाभ और नए काम की योजना बन सकती है।
♎ तुला: स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, इसलिए सावधानी रखें। मानसिक तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
♏ वृश्चिक: मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी और अचानक धन लाभ संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु: पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
♑ मकर: मानसिक तनाव कम होगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू कर सकते हैं और करियर में शुभ समाचार मिल सकता है।
♒ कुंभ: मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार या स्थान परिवर्तन संभव है। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन: व्यर्थ विवाद से बचें। परिवार में खुशियां रहेंगी और पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



