समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 3 सितंबर 2026, गुरुवार है। आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और कृत्तिका नक्षत्र का संयोग है। आज का दिन आर्थिक मामलों, नौकरी-व्यवसाय और पारिवारिक जीवन के लिहाज से मिलाजुला रहेगा। कुछ राशियों को धन लाभ और सफलता के अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल।
आज का पंचांग
तिथि: भाद्रपद कृष्ण पक्ष सप्तमी
वार: बृहस्पतिवार
नक्षत्र: कृत्तिका
सूर्योदय: प्रातः 5:56 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:30 बजे
राहुकाल: दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक
आज का राशिफल
♈ मेष:
धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। रुका कार्य पूरा हो सकता है। परिवार में खुशियां रहेंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृषभ:
रोजगार में संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापार में रुका धन मिलने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
♊ मिथुन:
मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।
♋ कर्क:
रुके कार्य पूरे होंगे और शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक तनाव दूर होगा।
♌ सिंह:
विशेष लाभ के योग हैं। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति हो सकती है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से बातचीत में वाणी पर संयम रखें।
♍ कन्या:
रुका धन मिल सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव संभव है। यात्रा के योग हैं, लेकिन रोजगार को लेकर तनाव रह सकता है।
♎ तुला:
मानसिक तनाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक:
संकल्पित कार्य पूरे हो सकते हैं। धन खर्च बढ़ेगा, लेकिन सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♐ धनु:
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका कार्य पूरा होगा और मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।
♑ मकर:
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान पक्ष से चिंता दूर होगी। विशेष लाभ के योग हैं। लेन-देन में सावधानी रखें और अधिकारी वर्ग से विवाद से बचें।
♒ कुम्भ:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव दूर होगा।
♓ मीन:
अचानक यात्रा संभव है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिवार में खुशियां रहेंगी। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



