समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 4 सितंबर 2026, शुक्रवार है। आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का विशेष संयोग है। आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। स्मार्त और वैष्णव दोनों परंपराओं के लिए आज व्रत का दिन है। भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म की स्थापना और मानव कल्याण के लिए अवतार लिया तथा श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से संसार को कर्म, धर्म और आत्मकल्याण का मार्ग बताया।
आज शाम गोधूलि बेला से अर्द्धरात्रि तक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना का विशेष समय रहेगा। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का संक्षिप्त भविष्यफल।
आज का पंचांग
तिथि: भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी
वार: शुक्रवार
नक्षत्र: रोहिणी
सूर्योदय: प्रातः 5:56 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:29 बजे
राहुकाल: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक
विशेष: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, स्मार्त एवं वैष्णव दोनों के लिए व्रत
आज का राशिफल
♈ मेष:
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापार में सफलता और नए कार्य के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृषभ:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा और रोजगार में बदलाव के योग हैं।
♊ मिथुन:
मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
♋ कर्क:
मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों का सहयोग और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♌ सिंह:
करियर संबंधी चिंता दूर होगी। रुके कार्य पूरे होंगे। रोजगार-व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। श्रीगणेश का स्मरण लाभकारी रहेगा।
♍ कन्या:
पारिवारिक तनाव दूर होगा। संतान संबंधी चिंता समाप्त होगी। रोजगार में उन्नति के योग हैं। व्यापार में लाभ और नई योजना बन सकती है।
♎ तुला:
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा के योग हैं और संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है।
♏ वृश्चिक:
व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन अचानक धन लाभ हो सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु:
परिवार में खुशियां रहेंगी। संतान पक्ष से चिंता दूर होगी। विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर और राजनीतिक क्षेत्र में लाभ के योग हैं।
♑ मकर:
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य और करियर के लिए दिन अनुकूल है।
♒ कुम्भ:
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन:
व्यर्थ विवादों से दूर रहें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता और यात्रा के योग हैं।
कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्। 🙏
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



