समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 6 सितम्बर 2026, रविवार है। आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और आर्द्रा नक्षत्र का संयोग है। आज का दिन धार्मिक कार्यों, व्यापार, रोजगार और पारिवारिक मामलों के लिहाज से अलग-अलग राशियों के लिए विशेष रहने वाला है। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल।
आज का पंचांग
तिथि: भाद्रपद कृष्ण पक्ष दशमी
वार: रविवार
नक्षत्र: आर्द्रा
सूर्योदय: प्रातः 5:57 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:26 बजे
राहुकाल: सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक
आज का राशिफल
♈ मेष:
धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता और नया कार्य शुरू करने के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मान-सम्मान बढ़ेगा।
♉ वृषभ:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा और रोजगार में बदलाव के योग बन सकते हैं।
♊ मिथुन:
मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। रोजगार में बदलाव की संभावना बनेगी। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
♋ कर्क:
किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♌ सिंह:
करियर संबंधी चिंता दूर होगी और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। रोजगार और व्यवसाय में कुछ संघर्ष रहेगा। श्रीगणेश का स्मरण करें, मनोकामना पूर्ण हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♍ कन्या:
पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान संबंधी चिंता समाप्त होगी। रोजगार में उन्नति और बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ तथा नए कार्य की योजना बन सकती है।
♎ तुला:
स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। मानसिक तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होने की संभावना है।
♏ वृश्चिक:
कार्यों की व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
♐ धनु:
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कोई विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा राजनीति में पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।
♑ मकर:
मानसिक तनाव दूर होगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू करने के योग हैं। करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
♒ कुम्भ:
मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन:
व्यर्थ के विवादों से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और यात्रा के साथ धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता बढ़ सकती है।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



