आज महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष संयोग, अष्टमी व्रत पारायण के साथ नवमी पूजन भी; जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
समाचार सच | अध्यात्म डेस्क। आज आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10:52 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ होगी। सोमवार को उदयव्यापिनी अष्टमी के कारण मां महागौरी का पूजन और अष्टमी व्रत का पारायण सुबह 11 बजे तक करने का उल्लेख पंचांग में किया गया है। वहीं मध्याह्न में नवमी तिथि होने के कारण आज ही मां सिद्धिदात्री की पूजा भी की जाएगी।
आज का पंचांग
तिथि: आश्विन शुक्ल अष्टमी सुबह 10:52 बजे तक, तत्पश्चात नवमी
वार: सोमवार
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी
सूर्योदय: सुबह 6:21 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:35 बजे
राहुकाल: सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:50 से दोपहर 12:38 बजे तक
विशेष: मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री का पूजन
आज का राशिफल
♈ मेष: धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और रुका काम पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृष: रोजगार में संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन व्यापार में रुका धन मिल सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन: मित्रों से विशेष सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ और नए काम की योजना बन सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी और संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♋ कर्क: रुके कार्य पूरे होंगे और शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा तथा मानसिक तनाव कम होगा। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
♌ सिंह: विशेष लाभ और रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें।
♍ कन्या: रुका धन मिलने की संभावना है। संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है। रोजगार में बदलाव और यात्रा के योग हैं, लेकिन अनावश्यक मानसिक तनाव से बचें।
♎ तुला: मानसिक तनाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी। राजनीतिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक: संकल्पित कार्यों में सफलता मिल सकती है। खर्च बढ़ेगा, लेकिन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान प्राप्त होगा। यात्रा के योग हैं।
♐ धनु: परिवार में खुशियां रहेंगी और विशेष लाभ मिल सकता है। रुका हुआ काम पूरा होगा। मांगलिक कार्य की योजना बनेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♑ मकर: मानसिक तनाव रह सकता है, हालांकि संतान संबंधी चिंता दूर होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अधिकारियों से तनाव की स्थिति बन सकती है।
♒ कुंभ: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में प्रसन्नता रहेगी। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मानसिक तनाव कम होगा।
♓ मीन: अचानक यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, इसलिए सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



