आज का राशिफल | 24 अक्टूबर 2026, शनिवार

खबर शेयर करें

शिव चतुर्दशी व्रत आज, भगवान शिव की आराधना का विशेष दिन; जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क। आज आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 1:37 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी। शनिवार को शिव चतुर्दशी व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव की पूजा-अर्चना से सुख-शांति और मनोबल की प्राप्ति होती है। आज कई राशि वालों के लिए रोजगार, व्यापार और पारिवारिक जीवन में अच्छे संकेत हैं, जबकि कुछ को स्वास्थ्य और आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखनी होगी।

आज का पंचांग
तिथि: आश्विन शुक्ल त्रयोदशी दोपहर 1:37 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी
वार: शनिवार
नक्षत्र: उत्तराभाद्रपदा
सूर्योदय: सुबह 6:25 बजे
सूर्यास्त: शाम 5:30 बजे
राहुकाल: सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:50 से दोपहर 12:38 बजे तक
विशेष: शिव चतुर्दशी व्रत

आज का राशिफल

♈ मेष: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता तथा नए काम की शुरुआत संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा में पुलिस की कार्रवाई, 8.89 ग्राम स्मैक के साथ 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

♉ वृष: रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियां रहेंगी। पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। रोजगार में बदलाव और अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।

♊ मिथुन: मित्रों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रोजगार में बदलाव संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कार्यक्षेत्र के उतार-चढ़ाव से सावधान रहें।

♋ कर्क: मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। मित्रों का सहयोग तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा।

♌ सिंह: करियर संबंधी चिंता दूर होगी और कुछ रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। रोजगार-व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।

♍ कन्या: पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान संबंधी चिंता कम होगी। रोजगार में उन्नति या बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।

♎ तुला: स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, इसलिए सावधानी रखें। मानसिक तनाव कम होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   शरद पूर्णिमा 2026: इस दिन चंद्रमा को अर्ध्य कैसे दें? चंद्रमा कब निकलेगा और खीर का भोग लगाने की विधि

♏ वृश्चिक: मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी और अचानक धन लाभ संभव है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

♐ धनु: परिवार में खुशियां रहेंगी और संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है। विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे और पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

♑ मकर: मानसिक तनाव कम होगा और संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू कर सकते हैं और करियर में शुभ समाचार मिल सकता है।

♒ कुंभ: मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार या स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

♓ मीन: व्यर्थ विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा यात्रा के योग बन सकते हैं।

प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440