आज का पंचांग एवं राशिफल: सावन की चतुर्दशी पर बने शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा?

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क।
आज मंगलवार, 28 जुलाई 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। सावन माह की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा-अर्चना का विशेष फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

🕉️ आज का पंचांग (28 जुलाई 2026, मंगलवार)
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: वर्षा
सूर्य राशि: कर्क
चंद्र मास: आषाढ़ (शुक्ल पक्ष)
तिथि: चतुर्दशी
वार: मंगलवार
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा
सूर्योदय: प्रातः 5:35 बजे
सूर्यास्त: सायं 7:05 बजे
राहुकाल: अपराह्न 3:00 बजे से 4:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:48 बजे तक

आज का राशिफल
♈ मेष राशि

आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलने के साथ नया कार्य शुरू करने का अवसर मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
♉ वृष राशि
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक यात्रा या अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना भी है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
♊ मिथुन राशि
मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

यह भी पढ़ें -   सुबह मजदूरी पर निकला पवन शाम को नहीं लौटा… स्टोन क्रशर में रेत बनी मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

♋ कर्क राशि
आज किसी शुभ या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा, लेकिन मानसिक शांति भी मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
♌ सिंह राशि
करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने के संकेत हैं। व्यापार और नौकरी में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। भगवान गणेश का स्मरण करने से कार्यों में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
♍ कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा और संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। व्यापार में लाभ के अच्छे योग हैं। नया कारोबार शुरू करने या विस्तार की योजना सफल हो सकती है। नौकरी में उन्नति के संकेत हैं।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

♎ तुला राशि
स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है, लेकिन मानसिक तनाव कम होगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा के योग बनेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
♏ वृश्चिक राशि
आज कार्यों की व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मित्रों का सहयोग लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8
♐ धनु राशि
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

यह भी पढ़ें -   आषाढ़ पूर्णिमा 2026: कब है आषाढ़ पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

♑ मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा और संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। भूमि, भवन या वाहन से जुड़े कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। करियर में अच्छी खबर मिल सकती है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8
♒ कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्राओं से बचें।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 4
♓ मीन राशि
आज बेवजह के विवादों से दूरी बनाकर रखें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7

🚩 आज का विशेष उपाय
मंगलवार और सावन की चतुर्दशी के शुभ संयोग में भगवान शिव का जलाभिषेक करें तथा हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें। इससे बाधाएं दूर होंगी और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440