आज का पंचांग एवं राशिफल: कुशग्रहणी अमावस्या आज, जानें 10 सितंबर 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी राशियों का भविष्यफल

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज 10 सितंबर 2026, बृहस्पतिवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के बाद पूर्वाह्न 10:34 बजे से अमावस्या तिथि प्रारंभ हो रही है। इसलिए कुशग्रहणी अमावस्या आज ही मनाई जाएगी।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन वर्षभर पूजा, यज्ञ, श्राद्ध और अन्य धार्मिक कार्यों में प्रयोग के लिए कुशा ग्रहण करने का विशेष महत्व है। कुशा को अत्यंत पवित्र माना गया है और पूजा-पाठ, यज्ञ एवं श्राद्ध कर्मों में इसका व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है। आज कुशा ग्रहण एवं स्थापित करने का भी विशेष महत्व बताया गया है।

📅 आज का पंचांग
दिनांक: 10 सितंबर 2026, बृहस्पतिवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: वर्षा ऋतु
सूर्य राशि: सिंह
सौर तिथि: सिंह 25 गते
मास: भाद्रपद
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: चतुर्दशी प्रातः से पूर्वाह्न 10:34 बजे तक
इसके बाद: अमावस्या तिथि प्रारंभ
नक्षत्र: मघा
सूर्योदय: प्रातः 5:57 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:19 बजे
राहुकाल: दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:48 बजे तक
🌿 आज का विशेष महत्व: कुशग्रहणी अमावस्या

आज पूर्वाह्न 10:34 बजे से अमावस्या तिथि लगने के कारण कुशग्रहणी अमावस्या का विशेष महत्व है। सनातन परंपरा में कुशा को पवित्र माना जाता है और इसका उपयोग वर्षभर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा, यज्ञ एवं श्राद्ध कर्मों में किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि विधि-विधान से ग्रहण की गई कुशा धार्मिक कार्यों में विशेष उपयोगी होती है।

यह भी पढ़ें -   नितिन नवीन के बयान पर भड़की कांग्रेस, हल्द्वानी में फूंका भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला

🔮 आज का राशिफल
♈ मेष राशि

धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं और नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

♉ वृष राशि

रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। राजनीति के क्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा के योग हैं और रोजगार में बदलाव संभव है।

♊ मिथुन राशि

मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। रोजगार में बदलाव की संभावनाएं बन सकती हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कर्क राशि

किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि

करियर संबंधी चिंता दूर हो सकती है। कुछ रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार और व्यवसाय में संघर्ष करना पड़ सकता है। श्री गणेश जी का स्मरण करें, मनोकामना पूर्ण होने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या राशि

पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव दूर होगा। संतान संबंधी चिंता समाप्त हो सकती है। रोजगार में उन्नति और परिवर्तन के योग हैं। विशेष रूप से व्यापार में लाभ मिलेगा तथा नए कार्य की योजना बन सकती है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड वीरों की भूमि, सैनिकों का योगदान देश के लिए अतुलनीय : नितिन नवीन

तुला राशि

स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। मानसिक तनाव कम होगा। संतान संबंधी चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि

मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति के क्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिलने की संभावना है।

मकर राशि

मानसिक तनाव दूर होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। भूमि और भवन से संबंधित कार्य आरंभ कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में भी शुभ समाचार मिलने के योग हैं।

कुम्भ राशि

मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लेन-देन और व्यवहार में सावधानी बरतें। व्यर्थ यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन राशि

व्यर्थ के विवादों से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। राजनीति में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं और धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी।

प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440