समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १ दिसम्बर २०२५ सोमवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क १६ गते मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि सोमवार सूर्याेदय ६/५३ बजे सूर्यास्त ५/८ बजे राहु काल ७/३० बजे से ९ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक
आज़ मोक्षदा एकादशी व्रत होगा आज़ ही के दिन कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद् भगवत गीता का उपदेश दिया था।इस पर्व को गीता जयन्ती के रुप में मनाया जाता है
राशिफल
मेष राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में सफलता मिलने के साथ नया कार्य आरंभ करने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है, वहीं मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। रोजगार में बदलाव की संभावना भी है।
मिथुन राशि
मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। रोजगार में परिवर्तन के अवसर बन सकते हैं। राजनीति में हलचल संभव है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।
कर्क राशि
घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर व्यय होने के संकेत हैं। मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर संबंधी चिंताओं का निवारण होगा। कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। रोजगार एवं व्यापार में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। श्री गणेश जी का स्मरण करें, मनोकामनाएँ पूर्ण होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या राशि
पारिवारिक तनाव दूर होने से राहत मिलेगी। संतान संबंधी चिंताएँ समाप्त होंगी। रोजगार में उन्नति और परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा और नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य में गिरावट की संभावना है। मानसिक तनाव दूर होगा। संतान को लेकर चिंता रह सकती है, किंतु स्थितियाँ धीरे-धीरे सुधरेंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी तथा अचानक यात्रा संभव है।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ होगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मित्रों से सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। संतान संबंधी चिंताएँ दूर होंगी। किसी विशेष सम्मान की प्राप्ति के योग हैं। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में प्रतिष्ठा का लाभ संभव है।
मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य आरंभ कर सकते हैं। कैरियर से जुड़ा अच्छा समाचार मिलेगा।
कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभावित है। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन योग बन रहे हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्रा से बचें।
मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा अचानक यात्रा संभव है। धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

