समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ७ दिसम्बर २०२५ रविवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क २२ गते मार्गशीर्ष मास चान्द्रमास से पौष कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि रविवार सूर्याेदय ६/५८ बजे सूर्यास्त ५/८ बजे राहु काल ४/३० बजे से ६ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक
राशिफल
मेष राशि
आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के संकेत हैं। व्यापार में प्रगति मिलेगी और कोई नया कार्य आरंभ हो सकता है। सेहत में थोड़ी गिरावट संभव है, लेकिन सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक यात्रा बन सकती है और नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ी कमजोर रह सकती है। नौकरी में परिवर्तन या नई दिशा मिलने की संभावना है। राजनीतिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव संभव। परिवार में संतोष और सुख रहेगा।
कर्क राशि
घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च बढ़ेगा। मन को शांति मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों का सहयोग और सेहत में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएँ कम होंगी। कुछ रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी और व्यापार में थोड़ी मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। श्री गणेश जी की कृपा से मनोकामनाएँ पूर्ण होंगी। स्वास्थ्य में सुधार मिलेगा।
कन्या राशि
परिवार में चल रहा तनाव खत्म होगा। संतान को लेकर राहत मिलेगी। नौकरी में उन्नति और परिवर्तन के योग हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि
सेहत में हल्की गिरावट संभव है। मानसिक तनाव कम होगा। संतान से जुड़ी चिंताएँ ऊपर-नीचे हो सकती हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक यात्रा के योग। संतान पक्ष से राहत मिलेगी।
वृश्चिक राशि
मानसिक दबाव रह सकता है, परंतु संतान से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक धन की प्राप्ति होगी। राजनीति में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।
धनु राशि
घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। संतान पक्ष से राहत मिलेगी। किसी विशेष सम्मान की प्राप्ति संभव है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।
मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू कर सकते हैं। कैरियर से जुड़ा सकारात्मक संदेश मिलने की संभावना है।
कुम्भ राशि
मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण संभव है। लेन-देन में सावधान रहें। अनावश्यक यात्रा का योग भी बन सकता है।
मीन राशि
विवादों से बचें। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा हो सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


