रुद्रपुर में पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी आग का गोला, हाईटेंशन लाइन से टकराते ही भड़की लपटें

खबर शेयर करें

समाचार सच रुद्रपुर डेस्क। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र से एक गंभीर हादसे की खबर सामने आई है, जहां पराली से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में भरी गेहूं की पराली रास्ते में गुजरते समय हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गई, जिससे उठी चिंगारी ने देखते ही देखते पूरी ट्रॉली को आग के हवाले कर दिया।

आज फायर स्टेशन रुद्रपुर को पीएफटी के माध्यम से बागवाला क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग हरकत में आया और अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में फायर यूनिट को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया।

घटनास्थल पर पहुंची टीम ने पाया कि बागवाला निवासी हरप्रीत सिंह की ट्रैक्टर-ट्रॉली (यूके-19-बी-9550) में गेहूं की पराली भरी थी, जो तेज लपटों के साथ जल रही थी। आग तेजी से फैलती जा रही थी और आसपास के इलाके के लिए भी खतरा पैदा हो गया था।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड वीरों की भूमि, सैनिकों का योगदान देश के लिए अतुलनीय : नितिन नवीन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रुद्रपुर के साथ गदरपुर फायर यूनिट को भी बुलाया गया। अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, ट्रॉली में भरी पराली निर्धारित ऊंचाई से अधिक थी, जो रास्ते में हाईटेंशन तारों से टकरा गई। इसी टकराव से निकली चिंगारी ने आग को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें -   देवभूमि में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने टेका माथा! मां अष्टभुजा के दरबार में देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

दमकल कर्मियों ने दो फायर टेंडरों की मदद से पंपिंग और हौजरील के जरिए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रॉली में भरी पराली पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कृषि सामग्री ले जाते समय सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखें और बिजली के तारों के नीचे से गुजरते समय सतर्कता बरतें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440