लीजेंड्स लीग क्रिकेट को लेकर हल्द्वानी में ट्रैफिक अलर्ट! 11 से 14 मार्च तक रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें रूट प्लान…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) के तहत इंदिरा गांधी अन्तर्राट्रीय स्टेडियम स्पोट्स कॉम्पलेक्स गौलापार (Indira Gandhi International Sports Stadium Gaulapar) में होने वाले टी-20 मुकाबलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 11 से 14 मार्च 2026 तक विशेष यातायात डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था रोजाना शाम 4 बजे से मैच समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

प्रशासन ने मैच के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने और दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए भारी वाहनों के रूट में बदलाव किया है।

भारी वाहनों के लिए डायवर्जन
-तीनपानी से गोलापार रोड होते हुए काठगोदाम जाने वाले सभी भारी मालवाहक वाहन गोलापुल कुँवरपुर कट से डायवर्ट होकर कुँवरपुर तिराहा – खेड़ा चौराहा – महाकाली जनरल स्टोर तिराहा होते हुए काठगोदाम की ओर भेजे जाएंगे।
-काठगोदाम से गोलापार होते हुए तीनपानी जाने वाले भारी वाहन महाकाली जनरल स्टोर तिराहा से डायवर्ट होकर खेड़ा चौराहा – कुँवरपुर तिराहा – गोलापुल कुँवरपुर कट से होते हुए तीनपानी की ओर जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने थामा BJP का दामन, कई शिक्षक-युवा भी भगवा खेमे में, बड़े सियासी संदेश की तैयारी!

पार्किंग की विशेष व्यवस्था
-वीआईपी अतिथियों के वाहनों के लिए स्टेडियम के मुख्य द्वार के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
-आयोजनकर्ता, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, पत्रकार और खिलाड़ियों को लाने-ले जाने वाली बसों के लिए स्टेडियम गेट नंबर-01 के अंदर दाईं ओर पार्किंग निर्धारित की गई है।
-क्रिकेट मैच देखने आने वाले दर्शकों के वाहनों की पार्किंग स्टेडियम गेट नंबर-02 के बाईं ओर की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 6 सितम्बर 2026, रविवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मैच के दौरान तय डायवर्जन प्लान का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनी रहे और दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440