समाचार सच, हल्द्वानी। आज प्रातः तिकोनिया चौराहे के पास सड़क में एक पेड़ गिर गया। जिसे फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम ने सड़क से पेड़ को काट कर हटाया जिससे अवरूद्ध हुए यातायात को सुचारू किया। जानकारी के अनुसार आज प्रातः आंधी व बरसात के चलते तिकोनिया चौराहे के पास वर्कशॉप लाइन वाली सड़क में एक विशालकाय पेड़ सड़क पर आ गिरा। जिससे यातायात अवरूद्ध हो गया। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच कर पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो गया।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


